Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 24, 2023, 01:44 PM (IST)
अमेरिकन कंपनी Google ने अपने यूजर्स के लिए ड्राइव ऐप में नया फीचर जोड़ा है। इसका नाम ‘Multi Account Support’ है। इस फीचर के जरिए यूजर एक ही डिवाइस पर दो अकाउंट से ड्राइव में लॉग-इन कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स के बहुत काम आएगा। और पढें: हर हफ्ते 10 करोड़ भारतीय चला रहे हैं ChatGPT, Sam Altman का बड़ा खुलासा
गूगल के आधिकारिक ब्लॉग के अनुसार, मल्टी अकाउंट सपोर्ट फीचर के आने से यूजर अब एक डिवाइस में दो गूगल ड्राइव विंडोज में दो अलग-अलग अकाउंट ओपन कर सकते हैं। वहीं, यूजर्स एक अकाउंट से फाइल प्रीव्यू कर सकते हैं, जबकि दूसरे अकाउंट में किसी भी फाइल को सर्च कर सकते हैं। और पढें: Google ने लॉन्च किया Android 17 Beta, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स
कंपनी का कहना है कि इस सुविधा से यूजर को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी और यह फीचर यूजर के बहुत काम आएगा। साथ ही, इससे उनका अनुभव भी बेहतर होगा। और पढें: AI Impact Summit 2026: भारत में आज से होगा शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
मल्टी अकाउंट सपोर्ट फीचर का अपडेट रिलीज कर दिया गया है। अभी यह चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले दिनों में फीचर को ग्लोबली रोलआउट कर दिया जाएगा। कंपनी ने कहा कि पिछले साल गूगल ड्राइव के वेब वर्जन के लिए मल्टी-इंस्टेंस फीचर को पेश किया गया था। इसमें भी यूजर्स दो अलग-अलग अकाउंट से लॉग-इन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि Auto Archive फीचर को हाल ही में खासतौर पर यूजर्स की सुविधा के लिए रिलीज किया गया है। गूगल के मुताबिक, इस टूल की खूबी है कि यूजर इसके जरिए डेटा को हटाए बिना ऐप की स्टोरेज स्पेस को लगभग 60 प्रतिशत तक बचा सकते हैं। उन्हें एक ऐप को डाउनलोड करने के लिए दूसरे ऐप्स को डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस टूल को प्लेटफॉर्म पर ऐड करने से पहले कंपनी ने जीमेल में टू-पेन व्यू फीचर को जोड़ा था। इस टूल के जरिए यूजर अपने फोल्डेबल फोन की फुल स्क्रीन पर ईमेल के टैब के साइड में पूरे ईमेल को देख सकते हैं।