comscore

Gmail में आया टू-पेन व्यू फीचर, फोल्डेबल फोन यूजर्स के आएगा बहुत काम

एंड्रॉइड फोल्डेबल फोन यूजर्स के लिए Gmail में टू-पेन व्यू फीचर जोड़ा गया है। यह फीचर यूजर्स के बहुत काम आएगा और इससे उनका एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

Published By: Ajay Verma | Published: Feb 26, 2023, 07:40 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • एंड्रॉइड फोल्डेबल फोन यूजर्स के लिए टू-पेन व्यू फीचर रोलआउट हो गया है.
  • यूजर इस फीचर के जरिए फोन की फुल स्क्रीन पर डेस्कटॉप वर्जन की तरह ईमेल देख पाएंगे।
  • कंपनी ने हाल ही में स्पैम फ्लिटर डिसेबल करने वाला फीचर रोलआउट किया था।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

टेक जाइंट Google ने एंड्रॉइड फोल्डेबल फोन यूजर्स की सुविधा के लिए ई-मेल सर्विस Gmail में नया फीचर जोड़ा है, जिसका नाम 2-पेन व्यू है। इस फीचर के आने से अब यूजर अपने फोल्डेबल फोन की फुल स्क्रीन पर ईमेल के टैब के साइड में पूरे ईमेल को देख पाएंगे। कंपनी का कहना है कि 2-पेन फीचर यूजर्स के बहुत काम आएगा और इससे उनका अनुभव भी बेहतर होगा। news और पढें: Samsung से iPhone में फोटो व वीडियो कर सकेंगे AirDrop, Samsung Galaxy S26 सीरीज यूजर्स की मौज

2-पेन व्यू फीचर

गूगल के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, कंपनी अपने यूजर्स को टॉप-क्लास एक्सपीरियंस प्रदान करना चाहती है। इसलिए फोल्डेबल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए 2-पेन व्यू फीचर रोलआउट किया गया है। इसका इस्तेमाल यूजर Google Meet और Gmail में कर सकेंगे। यह फीचर फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में यह फीचर सभी स्टेबल यूजर्स को मिलने लगेगा। news और पढें: Microsoft ने लॉन्च किया MAI-Image-2 का सेकंड जनरेशन मॉडल, जानिए क्या है इसमें खास

जीमेल में आया चैट टैब

2-पेन व्यू फीचर के अलावा जीमेल में चैट टैब को भी शामिल किया गया है। इस टैब के जरिए यूजर आसानी से चैटिंग कर सकेंगे। फिलहाल, यह फीचर चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे जल्द ही सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। news और पढें: Play Store के बाहर App इंस्टॉल करना होगा मुश्किल, Google ने Android फोन के लिए नए नियम का किया ऐलान

इस महीने यह फीचर हुआ रोलआउट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने हाल ही में जीमेल में काम का फीचर जोड़ा था, जिसकी मदद से यूजर्स स्पैम फिल्टर को डिसेबल करने के साथ वार्निंग बैनर्स को छिपा सकते हैं। कंपनी का कहना था कि इस फीचर के जरिए यूजर अपने आप को ऑनलाइन फ्रॉड से बचा सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इससे पहले टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने इस महीने की शुरुआत में जीमेल में एक नया फीचर ऐड किया था। इसकी सहायता से यूजर प्लेटफॉर्म में अपने ऑर्डर को ट्रैक कर सकते हैं। साथ ही, यूजर्स को ऑर्डर से जुड़ी हर तरह की जानकारी भी मिलेगी। फिलहाल, यह फीचर वेब वर्जन पर उपलब्ध है। जल्द ही इस फीचर को स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।