Published By: Harshit Harsh | Published: Jun 20, 2023, 04:17 PM (IST)
Google Maps का इस्तेमाल हम लोकेशन ढूंढने, ड्राइविंग आदि के लिए करते हैं। Android डिवाइस में गूगल के ऐप्स के तौर पर मैप्स मौजूद होता है, जिसमें स्मार्टफोन और लोकेशन हिस्ट्री स्टोर होती है। कई बार इस लोकेशन हिस्ट्री के आधार पर साइबर क्रिमिनल्स हमें स्टॉक भी कर सकते हैं। ऐसे में गूगल मैप्स की लोकेशन हिस्ट्री को समय-समय पर डिलीट करने की जरूरत होती है। और पढें: Google Maps में आया काम का AI फीचर, बदल जाएगा नेविगेट करने का अंदाज
गूगल मैप्स की लोकेशन हिस्ट्री में आप जहां भी जाते हैं, रूटीन डेस्टिनेशन, ट्रिप्स आदि की डिटेल स्टोर होती है। मैप्स में दिए गए फीचर्स की मदद से आप इसे पर्सनलाइज्ड भी कर सकेंगे। अगर, आपके स्मार्टफोन में लोकेशन हिस्ट्री ऑन रहता है तो गूगल ऐप यूज में नहीं होने पर भी गूगल के सर्वर पर आपके डिवाइस की लोकेशन हिस्ट्री स्टोर होती रहती है। और पढें: Google Maps में जल्द आ सकता है ये कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगी सीधे मैप्स से बातचीत करने की सुविधा
Google Maps की लोकेशन हिस्ट्री को डिलीट करने से पहले यूजर्स को इसके बारे में कुछ चीजें जाननी जरूरी हैं, जैसे कि गूगल मैप्स में बाई डिफॉल्ट लोकेशन हिस्ट्री का ऑप्शन ऑफ होता है। यूजर्स द्वारा ऑन करने पर ही लोकेशन हिस्ट्री ऑन होता है। अगर, आप गलती से लोकेशन हिस्ट्री ऑन करके उसे ऑफ करना भूल गए हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स से उसे बंद कर सकते हैं। यही नहीं, लोकेशन हिस्ट्री को गूगल मैप्स टाइमलाइन से एडिट और डिलीट भी किया जा सकता है। और पढें: Google Maps में आने सकता है बड़ा AI अपडेट, Gemini से खुद एडिट कर पाएंगे लिस्टिंग, लीक में हुआ खुलासा
गूगल मैप्स की हिस्ट्री डिलीट करते समय आप 3 महीने, 18 महीने या 36 महीनों से पुरानी सभी हिस्ट्री को ऑटोमैटिकली डिलीट होने के लिए भी सेलेक्ट कर सकते हैं। गूगल मैप्स की लोकेशन हिस्ट्री डिलीट होने पर आपको रेकोमेंडेशन्स नहीं मिलेंगे। साथ ही, ट्रैफिक से बचने के रेकोमेंडेशन्स मिलने बंद हो जाएंगे।