Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Aug 29, 2025, 01:32 PM (IST)
Should you buy an iPhone right now? We suggests you to wait a little longer!
और पढें: iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में होगा बड़ा बदलाव, छोटे Dynamic Island के साथ लेंगे एंट्री!
त्यौहारों का सीजन आ रहा है और इसी के साथ बाजारों में धड़ाधड़ मोबाइल फोन की खरीदारी भी बढ़ रही है। इनमें सबसे ज्यादा डिमांड रहती है iPhone की क्योंकि यह सिर्फ एक फोन नहीं बल्कि लोगों के लिए एक स्टेटस सिंबल भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट में नकली iPhones की भरमार हो चुकी है, जो असली से बिल्कुल मिलते-जुलते होते हैं? कई बार लोग ऑनलाइन सेल या लोकल मार्केट से सेकंड हैंड iPhone खरीदते समय धोखा खा जाते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आप iPhone खरीदने से पहले जांच लें कि वो असली है या नकली। और पढें: Apple के नए iOS 26.3 में मिलेंगे नए वॉलपेपर ऑप्शन, अब लॉक स्क्रीन दिखेगी और भी स्टाइलिश
हर असली iPhone का एक यूनिक सीरियल नंबर और IMEI नंबर होता है। इसे चेक करने के लिए iPhone में Settings > General > About में जाएं। वहां से सीरियल नंबर कॉपी करके Apple की वेबसाइट (Check Coverage पेज) पर डालें। अगर फोन असली है, तो वहां आपके iPhone का मॉडल और वारंटी की जानकारी दिखेगी। इसी तरह *#06# डायल करके IMEI नंबर निकालें और इसे बॉक्स और Sim ट्रे पर लिखे IMEI से मिलाएं। तीनों नंबर मैच होने चाहिए। और पढें: Apple की Valentine’s Day Sale हुई शुरू, iPhone 17 से लेकर MacBook, iPad और AirPods तक पर मिल रहे शानदार ऑफर्स
असली iPhone हमेशा प्रीमियम क्वालिटी का होता है। हाथ में पकड़ते ही वह मजबूत और सॉलिड महसूस होता है। उसके बटन अच्छी तरह दबते हैं और पीछे का Apple लोगो बिलकुल सही जगह पर और स्मूद होता है। नकली iPhone में अक्सर लोगो टेढ़ा-मेढ़ा, किनारे खराब कटे हुए या बटन ढीले हो सकते हैं। स्क्रीन का साइज, डिस्प्ले की क्वालिटी, मोटाई और वजन भी असली मॉडल से मेल खाना चाहिए। चाहें तो आप Sim ट्रे निकालकर उसके स्लॉट को भी जांच सकते हैं।
सबसे बड़ा फर्क असली और नकली iPhone में इसके सॉफ्टवेयर का होता है। असली iPhone हमेशा iOS पर चलता है, जबकि नकली ज्यादातर Android पर होता है जिसे iOS जैसा दिखाया जाता है। Settings > General > Software Update में जाकर देख लें कि आपका iPhone लेटेस्ट iOS दिखा रहा है या नहीं। असली iPhone में Siri भी काम करता है। अगर “Hey Siri” बोलने पर Siri चालू नहीं होती, तो यह नकली हो सकता है।
अगर आपने नया iPhone खरीदा है, तो सबसे पहले उसके बॉक्स और एक्सेसरीज को ध्यान से देखें। असली iPhone की पैकेजिंग काफी मजबूत होती है। बॉक्स पर प्रिंटिंग साफ और हाई क्वालिटी में होती है। अंदर मिलने वाले चार्जिंग केबल वगैरह भी Apple की क्वालिटी के होते हैं। अगर बॉक्स बेकार लगे, प्रिंटिंग धुंधली हो या एक्सेसरीज नकली और अलग तरह की दिखें, तो यह नकली iPhone का संकेत हो सकता है।
अगर आपको अभी भी शक है या ऊपर बताए गए चेक के बाद भी कन्फर्म नहीं हो पा रहा, तो सबसे सही तरीका है कि आप अपने iPhone को नजदीकी Apple सर्विस सेंटर ले जाएं। वहां एक्सपर्ट्स आपके फोन की जांच करके तुरंत बता देंगे कि आपका iPhone असली है या नकली।