Written By Mona Dixit
Edited By: Mona Dixit | Published By: Mona Dixit | Published: Jul 20, 2024, 09:37 AM (IST)
Image: Techlusive
Microsoft Outage Blue Screen of death: शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप पड़ने के कारण दुनियाभर के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कल अचानक Windows लैपटॉप और पीसी पर काम कर रहे लोगों को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ दिखाई देने लगी। इस आउटेज के चलते माइक्रोसॉफ्ट की कई सर्विंसेस, यहां तक की एयरलाइन्स, बैंक, कम्युनिकेशन आदि कई चीजें बंद हो गई। कई उड़ानों को भी रोक दिया गया। हालांकि, कुछ समय बाद कंपनी की सभी सर्विसेस वापस काम करने लगीं। और पढें: Microsoft ने दी गेमर्स को खुशखबरी, Xbox को लेकर किया बड़ा ऐलान, PC गेम भी खेल सकेंगे
इस घटना से लोगों के डिवाइस पर आई Blue Screen of death (BSOD) ने उन्हें चौंका दिया। कुछ तो समझ ही नहीं पाए कि यह ब्लू स्क्रीन क्या है और इसको BSOD क्यों कहा जा रहा है। आज हम इस आर्टिकल में BSOD क्या है, इसके बारे में डिटेल में बात करेंगे। आइये, जानते हैं। और पढें: OpenAI का Codex App अब Windows पर भी उपलब्ध, Microsoft Store से कर सकते हैं डाउनलोड
ब्लू स्क्रीन का नाम सुनते ही लोगों को लगता है कि यह क्या है और इसको इस नाम से क्यों बुलाया जा रहा है। विंडोज कंप्यूटर और लैपटॉप का यूज करने वाले लोगों के लिए BSOD कई कारणों से डराने वाला है। और पढें: Microsoft ने पेश किया Copilot Tasks, अब AI करेगा रोजमर्रा के ये काम
ऑफिशियली BSOD को स्टॉप एरर कहा जाता है। यह बताती है कि सिस्टम में सर्वर खराबी आई है और इसे तुरंत फिक्स करने की जरूरत है। BSOD, Windows यूजर्स के लिए एक तरह की चेतावनी है। कम्प्यूटर के सिस्टम में कमी आने पर यह स्क्रीन यूजर्स को दिखाई देती है। इस वॉर्निंग को ब्लू स्क्रीन पर दिखाया जाता है। इसका मतलब है कि कंप्यूटर का संचालन बंद होने पर यूजर्स को वॉर्निंग देकर सूचित किया जा रहा है।
इस चेतावनी से यूजर्स को गंभीर समस्या के बारे में सूचित किया जाता है, जिसके बाद उन्हें न चाहते हुए भी विंडोज को रीबूट करना पड़ता है। रीबूट करने से पहले विंडोज आमतौर पर आपके कंप्यूटर पर एक मिनीडंप फाइल सेव करती है, जिसमें एरर के बारे में डेटा होता है।
इसी कारण, जब कल Microsoft Windows ठप हुई और कम्प्यूटर का संचालन बंद हुआ, तब लोगों को यह ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ के जरिए इसके बारे में सूचित किया गया है। BSOD दिखने पर विंडोज सिस्टम मशीन को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए सभी ऑपरेशन बंद कर देता है। इससे अगर आप कोई काम कर रहे थे तो वह अपने आप डिलीट हो जाता है। BOSD एक बड़ी समस्या है, इसे मैलवेयर या रैनसमवेयर जैसी साइबर समस्याओं की तुलाना में थोड़ा ही कम माना जाता है।
आपको डिवाइस पर एक ब्लू स्क्रीन दिखाई देगी, जिस पर एक चेतावनी होगी और QR कोड दिया जाएगा। कल Microsoft Outage के दौरान दिख रही BSOD में लोगों को बताया गया कि उनके डिवाइस में समस्या है और इसे रीस्टार्ट करना होगा। इसके नीचे एक QR कोड दिया गया है।
यह ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ कई कारणों से दिखाई देती है। सिस्टम के सॉफ्टवेयर में खराबी आने पर, हार्डवेयर काम न करने पर या फिर ओवरहीटिंग और वायरस आदि भी BSOD का कारण होती है।