Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 20, 2023, 11:09 AM (IST)
Amazon Great Indian Festival Sale 2023 में स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। सेल 8 अक्टूबर से चल रही है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट है। इतना ही नहीं, स्मार्टफोन्स को एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीदा जा सकता है। फोन मासिक किस्त पर मिल रहे हैं। आज हम ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Redmi 15 5G को 580 रुपये में घर लाने का मौका, 7000mAh बैटरी फोन पर गजब EMI Offer
रेडमी के इस फोन में 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 48MP AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन 5000mAh बैटरी से लैस है। फोन को सेल में 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। और पढें: Rs 6000 रुपये से कम में खरीदें नया TV, घर-ऑफिस के लिए रहेंगे परफेक्ट
ओप्पो के इस फोन में 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन 5000mAh बैटरी से लैस है। डिवाइस 67W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। सेल में फोन को 22,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
इस फोन में 8GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। इसमें 6.4 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमर सेटअप दिया गया है। फोन Exynos1380 प्रोसेसर से लैस है। अमेजन सेल में 34,999 रुपये में मिल रहा है।
iQOO के इस 5G फोन में 16GB तक RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिल रहा है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120W FlashCharge सपोर्ट के साथ आता है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। सेल में फोन 48,299 रुपये का मिल रहा है। इन सभी फोन्स पर एक्चसेंज भी हैं और इन्हें मासिक किस्त यानी EMI पर भी खरीद सकते हैं।