comscore

WhatsApp में मिलेगा Manage Favorites का ऑप्शन, आ रहा नया फीचर

WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट और ग्रुप को मैनेज करने में मदद करेगा। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ एक नया ऑप्शन लाया जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 19, 2024, 09:39 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट और ग्रुप को मैनेज करने में मदद करेगा। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ एक नया ऑप्शन लाया जाएगा।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतरीन एक्पीरियंस देने के लिए कई धमाल फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। कई फीचर्स अभी डेवलपमेंट फेज में है तो कुछ को टेस्टिंग के लिए बीटा यूजर्स को रोल आउट कर दिया गया है। कुछ समय पहले आई खबर के अनुसार, व्हाट्सऐप कॉलिंग के लिए यूजर्स को अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट जोड़ने की सुविधा देने पर काम कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स आसानी से अपने पसंदीदा लोगों को जल्द कॉल लगा सकेंगे। अब लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी मैनेज फेवरेट्स फीचर पर काम कर रहा है। इसे भविष्य में आने वाले व्हाट्सऐप अपडेट के साथ सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

WhatsApp Manage favorites

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस अपकमिंग फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.9.19 update से पता चला है कि कंपनी Manage favorites फीचर पर काम कर रही है। इससे लग रहा है कि व्हाट्सऐप यूजर्स को उन लोगों और ग्रुप्स को तुरंत ढूंढने के लिए एक टूल देने की योजना में है, व्हाट्सऐप में सबसे ज्यादा जरूरी हैं। news और पढें: Meta का बड़ा प्लान, Mark Zuckerberg बना रहे हैं एक खास AI Agent, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

इसका मतलब है कि अब आपको चैट या फिर ग्रुप्स ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। आप उन कॉन्टैक्ट्स को अपने पसंदीदा लिस्ट में जोड़ सकते हैं, जिनसे बहुत ज्यादा बातचीत करते हैं।

Credit- WABetainfo

सेटिंग में मिलेगा नया ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें Manage favorites का ऑप्शन साफ-साफ दिखाई दे रहा है। व्हाट्सऐप यूजर्स को ऐप सेटिंग्स के भीतर अपने पसंदीदा चैट और ग्रुप्स को जोड़ने, री-ऑर्डर करने और हटाने की सुविधा देने पर काम कर रहा है। इस सुविधा के जरिए व्हाट्सऐप का उद्देश्य कॉल टैब के भीतर पसंदीदा कॉन्टैक्ट और ग्रुप्स को ढूंढने और मैनेज करने की प्रोसेस को आसान बनाना है। इसके लिए ऐप की सेटिंग में अकाउंट के बाद एक नया ऑप्शन मैनेज फेवरेट्स का मिलेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ध्यान रखें अभी व्हाट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पहले टेस्टिंग के तौर पर बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। उसके बाद स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए आएगा।