Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 17, 2023, 04:44 PM (IST)
टेक जाइंट Google ने अपने चैटिंग प्लेटफॉर्म Google Chat में नया मीडिया व्यूअर ऐड किया है। इस फीचर के आने से अब ऐप में मीडिया थंबनेल फुल स्क्रीन में तेजी से खुलेंगे और प्लेबैक की स्पीड भी बढ़ेगी। यूजर्स चैटिंग के दौरान आसानी से मीडिया फाइल सर्च कर सकेंगे। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा से यूजर्स का मीडिया ब्राउजिंग अनुभव बेहतर होगा। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Apple Maps में जल्द दिखे सकते हैं Ads, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
गूगल के आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट के अनुसार, एंड्रॉइड यूजर्स के लिए गूगल चैट में नए मीडिया व्यूअर फीचर को जोड़ा गया है। इससे यूजर्स के लिए चैटिंग के दौरान फोटो और वीडियो सर्च करना बहुत आसान हो जाएगा। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि कंपनी इस सुविधा को आने वाले दिनों में सभी स्टेबल यूजर्स के लिए जारी करेगी। और पढें: Samsung से iPhone में फोटो व वीडियो कर सकेंगे AirDrop, Samsung Galaxy S26 सीरीज यूजर्स की मौज
आमतौर पर कनेक्टेड शीट में टाइमआउट पांच मिनट से अधिक समय लेने वाली किसी भी क्वेरी को टाइमआउट कर देता है। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि कंपनी ने टाइमआउट की समय सीमा को पांच मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया है। कंपनी का मानना है कि इससे यूजर्स को अब मुश्किल क्वेरी को हल करने में ज्यादा समय मिलेगा। और पढें: Microsoft ने लॉन्च किया MAI-Image-2 का सेकंड जनरेशन मॉडल, जानिए क्या है इसमें खास
आपको बता दें कि गूगल ने इस महीने की शुरुआत में गूगल चैट में आने वाले सात नए फीचर्स का ऐलान किया था। इनमें Smart Compose से लेकर Add Apps तक शामिल हैं। सबसे पहले स्मार्ट कंपोज की बात करें, तो यूजर इसकी मदद से एरर फ्री मैसेज लिखकर सेंड कर सकेंगे। साथ ही, ऐप में मैसेज सजेशन भी मिलेगा। मैसेज एडिटिंग की मदद से आसानी से मैसेज को एडिट कर पाएंगे।
मैसेज कोट: इस सुविधा को ग्रुप मैसेज के लिए रोलआउट किया जाएगा। इस फीचर का इस्तेमाल करके यूजर ग्रुप में आए किसी भी संदेश को कोट करके उसका रिप्लाई दे सकेंगे।
रीड रिसिप्ट: रीड रिसिप्ट फीचर के आने से यूजर्स को पता चल जाएगा कि उनके मैसेज को किस-किस ने पढ़ा है। साथ ही, यूजर्स को मैसेज के नीचे पढ़ने वाले का अवतार भी दिखाई देगा।
डायरेक्ट लिंकिंग: गूगल चैट यूजर्स को ऐप में जल्द लिंक शेयर करने की सुविधा मिलेगी। वह इस फीचर के जरिए किसी भी मैसेज को हाइपर लिंक भी कर सकेंगे। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर ऐप ऐड करने का सपोर्ट भी दिया जाएगा।
ऊपर बताए गए सभी फीचर की फिलहाल टेस्टिंग की जा रही है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इन सभी नए फीचर्स को इस महीने के अंत या फिर अगले महीने की शुरुआत में यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।