Telegram की ये सेटिंग तुरंत ऑन करें, फिर कोई नहीं देख पाएगा आपका नंबर

May 04, 2026

Ashutosh Ojha

अब 'Privacy and Security' सेक्शन में जाएं। यह वह जगह है जहां से आप अपनी पर्सनल जानकारी जैसे फोन नंबर, प्रोफाइल फोटो और ऑनलाइन स्टेटस को कंट्रोल कर सकते हैं।

यहां 'Phone Number' ऑप्शन पर टैप करें। यह सेटिंग तय करती है कि आपका फोन नंबर कौन-कौन देख सकता है और आपकी जानकारी कितनी प्राइवेट रहेगी।

अब 'Who Can See My Phone Number' में 'Nobody' सिलेक्ट करें। इससे आपका नंबर पूरी तरह छिप जाएगा और कोई भी अनजान व्यक्ति इसे नहीं देख पाएगा।

इसके बाद 'Who Can Find Me By My Number' में 'My Contacts' या 'Nobody' चुनें। इससे यह कंट्रोल होगा कि लोग आपके नंबर के जरिए आपको सर्च कर सकते हैं या नहीं।

अगर आप चाहते हैं कि कुछ खास लोग आपका नंबर देख सकें, तो 'Add Exceptions' का इस्तेमाल करें। यहां आप उन लोगों को चुन सकते हैं जिन्हें आप भरोसा करते हैं।

इन सभी सेटिंग्स को ON करने के बाद आपका फोन नंबर अब पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

इससे आपकी प्राइवेसी बेहतर होगी और अनजान लोगों से आपकी जानकारी छिपी रहेगी।

Thanks For Reading!

Google Maps में छुपे हैं ये 7 कमाल के फीचर्स, अब सफर होगा आसान और फास्ट!

अगली वेब स्टोरी देखें.