Google Maps में छुपे हैं ये 7 कमाल के फीचर्स, अब सफर होगा आसान और फास्ट!
May 03, 2026
Ashutosh Ojha
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तब भी आप रास्ता नहीं भटकेंगे, Google Maps में आप पहले से ही मैप डाउनलोड कर सकते हैं और बिना इंटरनेट के भी नेविगेशन कर सकते हैं।
आप अपनी यात्रा के दौरान अपनी लोकेशन दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। इससे परिवार या दोस्त आपकी रियल टाइम लोकेशन देख सकते हैं और आपकी सुरक्षा भी बनी रहती है।
अगर आप अपनी कार कहीं पार्क करते हैं और भूल जाते हैं, तो Google Maps आपकी पार्किंग लोकेशन सेव कर लेता है ताकि आप आसानी से अपनी गाड़ी ढूंढ सकें।
ड्राइविंग करते समय मोबाइल देखने की जरूरत नहीं होती। वॉयस नेविगेशन आपको आवाज के जरिए सही दिशा बताता है, जिससे ड्राइविंग सुरक्षित और आसान हो जाती है।
Google Maps आपको बताता है कि किसी जगह पहुंचने के लिए कब निकलना चाहिए। इससे आप ट्रैफिक से बचकर समय पर अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकते हैं।
अगर आपको एक से ज्यादा जगह जाना है, तो आप एक ही रूट में कई स्टॉप जोड़ सकते हैं। इससे आपकी यात्रा आसान और पूरी तरह प्लान्ड हो जाती है।
घर से निकलने से पहले आप ट्रैफिक की स्थिति देख सकते हैं। इससे आप भीड़भाड़ वाले रास्तों से बचकर जल्दी पहुंच सकते हैं।
Thanks For Reading!
Google Maps से करें अपनी लोकेशन किसी को भी हमेशा के लिए शेयर, बस ON करें ये फीचर