गेम खेलते समय फोन हो जाता है गर्म? ये 7 ट्रिक्स आएंगी काम

June 22, 2026

Ashutosh Ojha

मोटे या भारी फोन कवर गर्मी को बाहर निकलने से रोक सकते हैं। गेम खेलने से पहले कवर हटा दें, ताकि फोन की गर्मी आसानी से बाहर निकल सके और डिवाइस कम गर्म हो।

गेम शुरू करने से पहले उन ऐप्स को बंद कर दें जो बैकग्राउंड में चल रही हैं। इससे RAM और प्रोसेसर पर लोड कम होगा और फोन को बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी।

अगर लंबे समय तक गेम खेलने पर फोन गर्म होने लगे, तो गेम की ग्राफिक्स सेटिंग्स को थोड़ा कम कर दें। इससे प्रोसेसर पर कम दबाव पड़ेगा और फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा।

लगातार गेम खेलने से फोन का तापमान बढ़ सकता है। कुछ मैच खेलने के बाद 5-10 मिनट का ब्रेक दें, ताकि डिवाइस को ठंडा होने का समय मिल सके।

चार्जिंग के दौरान फोन पहले से ही गर्म होता है। अगर आप उसी समय गेम भी खेलते हैं, तो तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए गेमिंग के दौरान चार्जिंग से बचें।

हमेशा ऐसी जगह पर गेम खेलें जहां हवा का अच्छा प्रवाह हो। सीधे धूप में या बहुत गर्म वातावरण में गेम खेलने से फोन जल्दी गर्म हो सकता है।

ज्यादा ब्राइटनेस स्क्रीन और बैटरी दोनों पर अतिरिक्त दबाव डालती है। गेमिंग के दौरान ब्राइटनेस को कम पर रखें, जिससे फोन कम गर्म होगा।

Thanks For Reading!

WhatsApp का पूरा मजा लेना है? पहले बदलें ये 7 जरूरी सेटिंग्स

अगली वेब स्टोरी देखें.