Google Maps का असली मजा लेना है? ये 7 ट्रिक्स जरूर करें ट्राई

April 16, 2026

Ashutosh Ojha

Home और Work लोकेशन सेट करने से आपको हर समय लाइव ट्रैफिक अपडेट मिलता है। इससे आप जान सकते हैं कि घर या ऑफिस पहुंचने में कितना समय लगेगा।

आप पहले से अपना Arrival Time सेट कर सकते हैं। इससे Google Maps आपको बताएगा कि आपको घर से कब निकलना चाहिए ताकि आप सही समय पर पहुंच सकें।

आप अपनी जरूरत के हिसाब से जगहों को फिल्टर कर सकते हैं, जैसे कीमत, रेटिंग या 'Open Now' ऑप्शन से आप वही जगह चुन सकते हैं जो आपके लिए सबसे बेहतर हो।

नेविगेशन के दौरान आप अपनी एरो को बदलकर कार, बाइक या दूसरे आइकन में बदल सकते हैं। इससे आपका मैप इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस और भी पर्सनलाइज्ड हो जाता है।

आप रूट सेटिंग्स में जाकर टोल, हाईवे या फ्यूल-एफिशिएंट रास्ते चुन सकते हैं। इससे आप पैसे और समय दोनों की बचत कर सकते हैं और सफर को ज्यादा आरामदायक बना सकते हैं।

आप अपने सेव किए गए प्लेसेस को इमोजी से ऑर्गनाइज कर सकते हैं, जैसे खाने की जगहों के लिए, घूमने के लिए या फेवरेट के लिए अलग-अलग इमोजी लगा सकते हैं।

आप अपने स्क्रीनशॉट्स को सीधे मैप्स में सेव कर सकते हैं। इससे आपके फोन में पड़े फोटो खुद-ब-खुद जगहों में बदल जाते हैं और आपका खुद का ट्रैवल गाइड तैयार हो जाता है।

Thanks For Reading!

Google Maps के 7 जरूरी फीचर्स, हर किसी को करना चाहिए यूज

अगली वेब स्टोरी देखें.