Google Maps के 7 जरूरी फीचर्स, हर किसी को करना चाहिए यूज

April 15, 2026

Ashutosh Ojha

आप अपनी पसंदीदा जगहों को Google Maps में सेव करके रख सकते हैं। इससे जब भी आपको उन जगहों पर जाना हो, आपको बार-बार सर्च नहीं करना पड़ेगा और आप आसानी से अपने फेवरेट स्पॉट्स तक पहुंच सकते हैं।

अगर आप कहीं ऐसे जा रहे हैं जहां इंटरनेट नहीं चलता, तो आप पहले से ही उस एरिया का मैप डाउनलोड कर सकते हैं। इससे बिना इंटरनेट के भी आप रास्ता देख सकते हैं और कहीं भी भटकने से बच सकते हैं।

Live Location फीचर की मदद से आप अपनी लाइव लोकेशन अपने दोस्तों या परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं। इससे वे रियल टाइम में देख सकते हैं कि आप कहां तक पहुंचे हैं।

कहीं निकलने से पहले Google Maps पर ट्रैफिक जरूर चेक करें। इससे आपको पता चल जाता है कि कौन सा रास्ता जल्दी पहुंचाएगा और आप ट्रैफिक जाम से बच सकते हैं।

अगर आपको एक ही ट्रिप में कई जगहों पर जाना है, तो आप अपने रूट में कई स्टॉप्स जोड़ सकते हैं। इससे आपकी पूरी यात्रा एक ही बार में प्लान हो जाती है और समय भी बचता है।

कहीं निकलने से पहले Google Maps पर ट्रैफिक जरूर चेक करें। इससे आपको पता चल जाता है कि कौन सा रास्ता जल्दी पहुंचाएगा और आप ट्रैफिक जाम से बच सकते हैं।

आप अपने घर और ऑफिस का लोकेशन सेट कर सकते हैं। इससे आपको रोजाना आने-जाने के लिए तुरंत दिशा और टाइम की जानकारी मिलती है, जिससे आपकी डेली रूटीन आसान हो जाती है।

Google Maps की मदद से आप अपने आसपास की जगहों जैसे रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप या कैफे आसानी से ढूंढ सकते हैं। इसमें दिए गए फिल्टर्स की मदद से आप अपनी पसंद के हिसाब से जगह चुन सकते हैं।

Thanks For Reading!

1 WhatsApp... 4 फोन में चलाएं, जानें कैसे

अगली वेब स्टोरी देखें.