Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 28, 2023, 02:02 PM (IST)
WhatsApp rolling out 'multi-selection' feature for messages on Windows beta
WhatsApp पर ‘Stickers‘ फीचर को आए काफी समय हो गया है। हालांकि, व्हाट्सऐप पर खुद से स्टिकर क्रिएट करना संभव नहीं था। यूजर्स को इसके लिए थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेना पड़ता था। हालांकि, अब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने iPhone यूजर्स के लिए यह टास्क आसान कर दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो आईफोन यूजर्स अब व्हाट्सऐप पर खुद से स्टिकर्स क्रिएट कर सकेंगे। जानें कैसे- और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे
WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि WhatsApp iPhone version 23.3.77 के लिए नया फीचर रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब व्हाट्सऐप पर किसी भी फोटो का स्टिकर बना सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को अपनी गैलेरी से किसी भी फोटो का चयन करना होगा, जिसका वह स्टिकर बनाना चाहते हैं। और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज
-सबसे पहले यूजर को अपने आईफोन के फोटो ऐप को ओपन करना होगा।
-इसके बाद फोटो गैलेरी से किसी भी फोटो का चयन करें, जिसका भी वह स्टिकर क्रिएट करके चैट में सेंड करना चाहते हैं।
-अब उस फोटो पर टैप करके होल्ड करें और Drag करके उसे व्हाट्सऐप चैट में Drop करें।
-ऐसा करने के बाद व्हाट्सऐप आपसे पूछेगा कि आप इस फोटो को स्टिकर में बदलना चाहते हैं? इसके बाद आपको Send और Cancel के दो ऑप्शन दिखेंगे। सेंड पर क्लिक करके आप उस फोटो को स्टिकर के रूप में चैट में भेज सकेंगे।
WhatsApp आए दिन नए-नए फीचर्स की टेस्टिंग करता रहता है। हाल ही में लीक रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि जल्द ही व्हाट्सऐप पर ग्रुप कॉल को भी मैसेज की तरह शेड्यूल करा जा सकेगा। लीक रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी एक शेड्यूल ग्रुप कॉल नाम के नए फीचर पर काम कर रही है। इसकी मदद से आप कॉल को पहले से ही शेड्यूल कर पाएंगे। इसके लिए कॉल आइकन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद Call Group और Schedule Call का ऑप्शन मिलेगा।
इसके अलावा एक नया फीचर आ रहा है, जिसमें WhatsApp डिसअपीयर मैसेज को सेव करने की सुविधा मिलेगी। जी हां, अब तक इस फीचर के तहत मैसेज तय समय के बाद अपने आप गायब हो जाते है, लेकिन जल्द ही इन्हें सेव करने का ऑप्शन भी यूजर्स को मिलने वाला है।