Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 31, 2023, 05:53 PM (IST)
YouTube पर फ्री मूवी देखने के लिए एक फीचर मिलता है। यूं तो यूट्यूब पर कई फ्री मूवी देख सकते हैं। हालांकि, बीच में विज्ञापन आ जाने के कारण मूवी देखने का मजा किरकिरा हो जाता है। हालांकि, इस समस्या को दूर करने के लिए गूगल का वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप यूट्यूब बिना विज्ञापन के भी फ्री मूवी देखने की सुविधा देता है। अगर आपने अभी तक इस फीचर का यूज नहीं किया है तो परेशान न हों। हम यहां यूट्यूब के इस फीचर को यूज करके फ्री में मूवी देखना का पूरा तरीका बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट
कम्प्यूटर और मोबाइल पर फ्री मूवी देखने के लिए एक फीचर मिलता है। YouTube ज्यादातर एमजीएम, लायंसगेट, सोनी पिक्चर्स और वार्नर ब्रदर्स जैसे हॉलीवुड स्टूडियो की पुरानी मूवी को फ्री में देख सकते हैं। फ्री में देखने के लिए मौजूद कुछ फिल्मों में द टर्मिनेटर, रॉकी, लीगली ब्लॉन्ड, द हंगर गेम्स और द कराटे किड शामिल हैं। और पढें: Facebook क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी, Meta ने लॉन्च किया कॉपी कंटेंट पकड़ने वाला नया टूल
फ्री में मूवी देखने के लिए लोगों को सेटिंग में कुछ बदलाव या प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। Mobile पर यूट्यूब के जरिए फ्री मूवी देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें। और पढें: 89 रुपए वाले YouTube Premium Lite में बड़ा अपडेट, अब फ्री मिलेंगे ये 2 नए धांसू फीचर्स