Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 07, 2024, 10:01 AM (IST)
Free Fire MAX में Pushpa’s Adventure इवेंट के तहत गेमर्स को दो आइटम मिल रहे हैं। हालांकि, इन दोनों आइटम्स को पाने का तरीका बिल्कुल अलग है। इस आर्टिकल में हम Pushpa 2 Truck skin को पाने का तरीका बताने वाले हैं। इसके लिए गेमर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च नहीं होगी। हालांकि, उन्हें कुछ टास्क करने होंगे। वहीं, Axe पाने के लिए कोई टास्क या मिशन भी पूरा नहीं करना है। गेमर्स 4 आसान से टास्क पूरा करके ट्रक स्किन को पा अनलॉक कर सकते हैं। आइये, डिटेल के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स में इस इवेंट की शुरुआत 5 दिसंबर, 2024 से हो गई है। यह 12 दिसंबर, 2024 तक चलेगा। गेमर्स के पास टास्क पूरा करने के लिए पर्याप्त समय है। उन्हें ट्रक स्किन अनलॉक के लिए 4 लेवल पूरे करने होंगे। एक-एक लेवल के टास्क पूरा करके वे अगले लेवल तक पहुंच जाएंगे। चारों लेवल को पार करने के बाद वे ट्रक स्किन के लिए क्लेम कर पाएंगे। हालांकि, चारों लेवल टास्क करने किसी भी प्लेयर्स को ज्यादा मुश्किल नहीं है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
इन चारों लेवल को पूरा करने के बाद वे ट्रक स्किन के लिए Claim कर पाएंगे। क्लेम करने के 18 मिनट के अंदर स्किन Vault में पहुंच जाएगी। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट