Published By: Mona Dixit | Published: Jun 15, 2023, 11:17 AM (IST)
कुछ समय पहले WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए Companion Mode फीचर रिलीज किया था। इसकी मदद से एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट को मल्टीपल डिवाइस में यूज कर सकते हैं। अब लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Multi-Account फीचर लान की तैयारी में है। हाल में ऐप के बिजनेस वर्जन के लिए नया अपडेट आया है। अपडेट के साथ ही इस अपकमिंग फीचर की जानकारी मिली है। मल्टी अकाउंट फीचर के जरिए यूजर्स एक ही डिवाइस में कई व्हाट्सऐप अकाउंट यूज कर पाएंगे। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी हालिया रिपोर्ट में मल्टी-अकाउंट फीचर के बारे में बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो एक ही डिवाइस में कई व्हाट्सऐप अकाउंट एक्सेस करने की सुविधा देगा। WhatsApp Business beta for Android 2.23.13.5 update के साथ इस फीचर को स्पॉट किया गया है। यह अपडेट गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज
हालांकि, फिलहाल WhatsApp Multi-Account फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिससे पता चल रहा है कि यह कैसे काम करेगा।
Meta के स्वामित्व वाला ऐप मल्टी-अकाउंट फीचर के लिए एक मेन्यू देगा। इसमें यूजर्स को ऑप्शन मिलेगा कि वे कौन सा अकाउंट लॉग इन करना चाहते हैं। जब आप पहली बार एडिशनल अकाउंट सेटअप करेंगे तो वह तब तक आपके डिवाइस में स्टोर रहेगा, जब तक आप लॉग आउट नहीं करेंगे।
इस तरह आप आसानी से दो अकाउंट्स के बीच स्विच कर पाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो यह फीचर Instagram जैसा होगा। जिस तरह आप इंस्टाग्राम ऐप में एक ही डिवाइस में दो अकाउंट ऐड करके आसानी से उन दोनों के स्विच करके कभी भी किसी का यूज कर सकते हैं। वैसा ही आप व्हाट्सऐप में कर पाएंगे।
ध्यान रखें कि फिलहाल इस फीचर को बिजनेस ऐप के तहत डेवलपमेंट में देखा गया है। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यह केवल बिजनेस ऐप के लिए एक एक्सक्लूसिव टूल होगा या फिर स्टेबल वर्जन के लिए भी आएगा। हालांकि, उम्मीद है कि कंपनी जल्द इसे बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट कर सकती है।