comscore

WhatsApp में आ रहा नया फीचर, मिलेगा यूजरनेम सिलेक्ट करने का ऑप्शन

WhatsApp में यूजरनेम सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलने वाला है। कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को यूनिक यूजरनेम सिलेक्ट करने का ऑप्शन देगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 03, 2023, 09:57 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp में एक नया फीचर यूजरनेम आने वाला है।
  • इसे एंड्रॉइड के साथ-साथ iOS दोनों ऐप के लिए लाया जाएगा।
  • यूजर्स अपने अनुसार यूनिक यूजरनेम सिलेक्ट कर पाएंगे।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स लेकर आ रहा है। हाल में Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने हाल में Channels फीचर पेश किया है। अब यूजर्स ऐप पर अपने पसंदीदा लोगों और उनके द्नारा क्रिएट किए गए चैनल्स को फॉलो कर सकते हैं। इसके बाद कंपनी चैनल्स फीचर को और भी मजेदार बनाने के लिए कई नई सुविधाओं लाने पर काम कर रहा है। अब जल्द व्हाट्सऐप यूजर्स को ऐप में यूजरनेम का ऑप्शन मिलने वाला है। कंपनी WhatsApp Username फीचर पर काम कर रही है। इसे भविष्य में ऐप के आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

WhatsApp Username Feature

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर व्हाट्सऐप यूजरनेम की जानकारी दी गई। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, testflight ऐप पर मौजूद WhatsApp beta for iOS 23.20.1.71 update, से पता चला है कि कंपनी iOS के लिए यह फीचर लाने पर काम कर रही है। news और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज

इससे पहले WhatsApp beta for Android 2.23.11.15 update से पता चला था कंपनी ऐसे किसी फीचर पर काम कर रही है। अब नए अपडेट ने यह कन्फर्म कर दिया है कि इसे एंड्रॉयड के साथ-साथ iOS के लिए भी लाने पर काम किया जा रहा है।

प्रोफाइल सेटिंग में मिलेगा ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें यूजरनेम का ऑप्शन साफ-साफ दिखाई दे रहा है। WhatsApp प्रोफाइल में जानें पर यूजर्स को WhatsApp Username का ऑप्शन मिलेगा। यहां वे अपना यूनिक यूजरनेम चुन सकेंगे। इसके लिए प्रोफाइल सेटिंग में अलग सेक्शन मिलेगा।

व्हाट्सऐप पर यूजरनेम में अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर और कुछ स्पेशल कैरेक्टर ऐड कर पाएंगे। यह ध्यान रखें कि यूजर नेम कॉन्फिगर करना ऑप्शनल है और यूजरनेम के जरिए चैट शुरू करने वाले अकाउंट से जुड़ा फोन नंबर हमेशा छिपा रहेगा, जब तक कि बातचीत में शामिल लोग पहले से ही एक-दूसरे के फोन नंबर नहीं जानते हों।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ध्यान रखें कि अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इसे पहले बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। उसके बाद सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।