comscore

Whatsapp ने लॉन्च किए नए सिक्योरिटी फीचर्स, अकाउंट होगा पहले से ज्यादा सिक्योर और सेफ

WhatsApp ने अपने नए ब्लॉग पोस्ट के जरिए नए सिक्योरिटी फीचर्स की जानकारी दी है। Account Protect, Device Verification और Automatic Security Codes फीचर्स यूजर्स के व्हाट्सऐप अकाउंट को प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिहाज से एक और सुरक्षा परत प्रोवाइड करेंगे।

Published By: Manisha | Published: Apr 13, 2023, 08:48 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp ने लॉन्च किए 3 नए सिक्योरिटी फीचर
  • Account Protect अकाइंट को रखेगा सुरक्षित
  • Device Verification डिवाइस को बनाएगा सिक्योर
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Whatsapp ने अपने यूजर्स के लिए नए सिक्योरिटी फीचर्स रोलआउट किए हैं। यह नए फीचर्स आपके अकाउंट को पहले से ज्यादा सेफ और सिक्योर बनाने में मदद करेंगे। इन फीचर्स में Account Protect, Device Verification और Automatic Security Codes आदि शामिल है। बता दें, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने हाल ही में ‘Stay Safe with WhatsApp’ कैपेंन की शुरुआत की है, जिसमें वह यूजर्स को सिक्योरिटी फीचर्स और टूल्स की जानकारी दे रहे हैं। यह कैपेंन लगभग 3 महीने तक जारी रहेगा। आइए जानते हैं नए फीचर्स की डिटेल्स। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

WhatsApp ने अपने नए ब्लॉग पोस्ट के जरिए नए सिक्योरिटी फीचर्स की जानकारी दी है। Account Protect, Device Verification और Automatic Security Codes फीचर्स यूजर्स के व्हाट्सऐप अकाउंट को प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिहाज से एक और सुरक्षा परत प्रोवाइड करेंगे। news और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज

Account Protect

अकाउंट प्रोटेक्ट फीचर आपके व्हाट्सऐप अकाउंट को अनॉथराइज़्ड तरीके से एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में लॉग-इन करने से रोकता है। इस फीचर के ऑन होने के बाद यदि कोई आपका व्हाट्सऐप अकाउंट दूसरे डिवाइस में लॉग-इन करता है, तो वह लॉग-इन होने से पहले पुराने डिवाइस से इसकी स्वकृति मांगता है। इससे यह फायदा होगा कि अगर कोई अपने डिवाइस में आपका व्हाट्सऐप खोलने की कोशिश करेगा, तो आपको तुरंत अलर्ट मिल जाएगा।

Device Verification

मैलवेयर मोबाइल डिवाइस के लिए इस वक्त सबसे बड़ा खतरा है। डिवाइस वेरिफिकेशन फीचर मैलवेयर से आपके डिवाइस को प्रोटेक्ट करता है। यह मैलवेयर को आपका डिवाइस इस्तेमाल कर किसी को मैसेज भेजने से रोकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Automatic Security Codes

Automatic Security Codes के तहत व्हाट्सऐप ने नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम “Key Transparency” है। यह फीचर यूजर्स को Encryption tab में क्लिक करके ऑटोमैटिकली सिक्योर कनेक्शन वेरिफाइ करने की इजाजत देता है।