Published By: Mona Dixit | Published: Jul 20, 2023, 10:25 AM (IST)
Netflix यूजर्स को एक बड़ा झटका दे रहा है। कंपनी भारत समेत अन्य बाजारों में आज से यूजर्स के लिए पासवर्ड-शेयरिंग क्रैकडाउन लेकर आ रही है। इसका मतलब है कि आज यानी 20 जुलाई से यूजर्स अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अपने Netflix अकाउंट का पासवर्ड शेयर नहीं कर पाएंगे। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Jio का खास प्लान, फ्री Netflix-Amazon Prime के साथ मिलेगा 300Mbps स्पीड से मिलेगा डेटा
रिपोर्ट्स के अनुसार, आज यूजर्स को Netflix की तरफ से एक ईमेल आएगा और मेल कोई नए फीचर या सुविधा के लिए बल्कि बंद होने वाले पासवर्ड शेयरिंग सुविधा के लिए होगा। कंपनी का कहना है कि आज से वह यह ईमेल उन सदस्यों को भेजगा, जो भारत में अपने घर के बाहर नेटफ्लिक्स शेयर कर रहे हैं। और पढें: Republic Day 2026: दिल में देशभक्ति का जज्बा जगा देंगी ये 5 फिल्में और शो, इस 26 जनवरी OTT पर जरूर देखें
ईमेल में नेटफ्लिक्स यह साफ कर देगा कि आपका नेटफ्लिक्स अकाउंट आपके और आपके साथ घर में रहने वाले लोगों के लिए ही है। एक नेटफ्लिक्स अकाउंट एक परिवार द्वारा ही यूज किया जा सकेगा। और पढें: Netflix यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आया बड़ा अपडेट, अब मिलेगा ये खास फीचर
Gadgets Now की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कहा कि उस घर में रहने वाला हर कोई नेटफ्लिक्स का यूज कर सकता है, चाहे वह कहीं भी हो घर पर, यात्रा पर, छुट्टी पर हो। साथ ही, ट्रांसफर प्रोफाइल और एक्सेस और डिवाइसेज प्रबंधित करने जैसी नई सुविधाओं का लाभ उठा सकता है।
नेटफ्लिक्स पहले अकाउंट पासवर्ड-शेयरिंग को सपोर्ट करता था। हालांकि, अब लगातार हो रहे घाटे के चलते कंपनी अकाउंट पासवर्ड शेयरिंग बंद कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने पिछले साल पासवर्ड-शेयरिंग क्रैकडाउन की टेस्टिंग शुरू की थी। इससे कई यूजर्स में निराशा देखने को मिली।
फिर 2023 में इसे कनाडा, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, स्पेन और अमेरिका सहित कई अन्य देशों में पेश किया गया। कुछ उपरोक्त बाजारों में, नेटफ्लिक्स ने उन लोगों को पासवर्ड शेयर करने की सुविधा दी, जो अपने दोस्तों के लिए अतिरिक्त पेमेंट कर रहे थे।
कंपनी ने यह साफ कर दिया है वह उन देशों में यूजर्स के लिए एडिशनल मेंबरशिप ऑफर नहीं करेगी, जहां वह हाल ही में अकाउंट पासवर्ड शेयरिंग पर प्रतिबंध लागू कर रही है।
कंपनी ने शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में कहा कि इस निर्णय के पीछे का कारण इन बाजारों में अपेक्षाकृत कम बाजार पहुंच और अधिक किफायती नेटफ्लिक्स मेंबरशिप लेवलों की उपलब्धता भी है। कंपनी के इस फैसले से इसके एक्टिव सब्सक्राइबर और रेवेन्यू बढ़ने में मदद मिलेगी।