WhatsApp को ऐसे करें Personal Notes App की तरह इस्तेमाल
June 08, 2026
Ashutosh Ojha
अगर आप अलग से नोट्स ऐप इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो WhatsApp को ही अपना पर्सनल नोट्स ऐप बना सकते हैं। इसमें नोट्स, फोटो, डॉक्यूमेंट और रिमाइंडर आसानी से सेव किए जा सकते हैं।
WhatsApp में 'Message Yourself' फीचर की मदद से आप खुद को मैसेज भेज सकते हैं।
जरूरी स्क्रीनशॉट, फोटो, PDF या बाकी डॉक्यूमेंट्स को अपने 'Message Yourself' चैट में भेज दें।
अगर कुछ लिखने का समय नहीं है, तो Voice Note रिकॉर्ड करके खुद को भेज सकते हैं।
जरूरी मैसेज या नोट्स को Star कर दें, बाद में Starred Messages सेक्शन में जाकर उन्हें तुरंत ढूंढ सकते हैं।
WhatsApp के Search ऑप्शन में कोई शब्द टाइप करके पुराने नोट्स, फोटो या डॉक्यूमेंट्स कुछ ही सेकंड में ढूंढे जा सकते हैं।
WhatsApp Web और Desktop App की मदद से आपके सभी नोट्स फोन के साथ-साथ कंप्यूटर पर भी उपलब्ध रहेंगे, जिससे काम करना और आसान हो जाता है।
Thanks For Reading!
Instagram Reels खुद-ब-खुद होंगी Scroll, बस ON कर दें यह फीचर