Google Maps में आया जबरदस्त AI अपडेट, सफर होगा आसान

May 24, 2026

Ashutosh Ojha

Google Maps में अब एक नया चैट जैसा फीचर जोड़ा गया है, जहां आप सवाल पूछ सकते हैं और AI आपको तुरंत जवाब देता है। यह फीचर आपको जगहों और रूट्स की जानकारी और भी आसान तरीके से देता है।

इसके लिए आपको अपने फोन में Google Maps को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा। अपडेट के बाद आपको सर्च बार के नीचे 'Ask' या 'Ask Maps' का बटन दिखेगा।

आप उस बटन पर टैप करके चैट विंडो खोल सकते हैं, फिर आप टाइप या बोलकर सवाल पूछ सकते हैं जैसे पास में बेस्ट कैफे कौन सा है?

यह AI लाइव ट्रैफिक, यूजर रिव्यू और Google Maps के डेटा को मिलाकर आपको सबसे बेहतर सजेशन देता है। इससे आपको सही और तेज जानकारी मिलती है।

इस फीचर से आप नई जगहें जल्दी ढूंढ सकते हैं, ट्रैफिक से बच सकते हैं और बेहतर रेस्टोरेंट या कैफे चुन सकते हैं। यह ट्रैवल को बहुत आसान बना देता है।

आप किसी भी सुझाई गई जगह पर टैप करके उसका रास्ता देख सकते हैं, उसे सेव कर सकते हैं या अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

Google Maps का यह नया AI फीचर आपके सफर को स्मार्ट और आसान बना देगा। बस एक सवाल पूछिए और तुरंत जवाब पाइए।

Thanks For Reading!

फोन चार्ज करते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना जल्दी खराब होगी Battery

अगली वेब स्टोरी देखें.