WhatsApp की ये 7 आदतें चुपचाप भर देती हैं फोन की Storage

May 25, 2026

Ashutosh Ojha

अगर WhatsApp में Auto Download ऑन है, तो हर फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट अपने आप फोन में सेव होने लगता है। इससे बिना जरूरत की फाइलें तेजी से Storage भर देती हैं, खासकर ग्रुप चैट्स में यह समस्या और बढ़ जाती है।

कई लोग दर्जनों WhatsApp Groups में जुड़े रहते हैं। इन ग्रुप्स में रोज हजारों Photos, Memes और Videos आते रहते हैं, जो अपने आप फोन में सेव हो जाते हैं। धीरे-धीरे यही फाइलें कई GB तक Storage खा जाती हैं।

Forwarded Memes, Good Morning Images और Screenshots अक्सर फोन में पड़े रहते हैं। लोग इन्हें इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन ये फाइलें Storage भरती रहती हैं। समय-समय पर इन्हें हटाना जरूरी है।

पुरानी Chats में हजारों Photos, Videos और Voice Notes जमा हो जाते हैं। कई साल पुराने Chats फोन की Storage खत्म करते रहते हैं, जरूरी Chats रखें और बाकी डेटा क्लियर करते रहें।

WhatsApp का HD Media फीचर अच्छी Quality देता है, लेकिन इससे फाइल का साइज भी काफी बढ़ जाता है। अगर आप हर फोटो और वीडियो HD में डाउनलोड करते हैं, तो फोन की Storage तेजी से कम होने लगती है।

WhatsApp में Storage Management फीचर मिलता है, जहां बड़ी और फालतू फाइलें आसानी से दिख जाती हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसे कभी चेक ही नहीं करते। इससे बेकार डेटा फोन में जमा होता रहता है।

कई लोग WhatsApp Backup में Videos और हर तरह की Media फाइलें शामिल रखते हैं। इससे सिर्फ फोन ही नहीं, बल्कि Google Drive या iCloud Storage भी जल्दी भर जाती है, जरूरी फाइलों का ही Backup रखना बेहतर होता है।

Thanks For Reading!

Google Maps में आया जबरदस्त AI अपडेट, सफर होगा आसान

अगली वेब स्टोरी देखें.