फोन चार्ज करते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना जल्दी खराब होगी Battery

May 20, 2026

Ashutosh Ojha

सस्ते या नकली चार्जर फोन की बैटरी को जरूरत से ज्यादा गर्म कर सकते हैं। इससे बैटरी की लाइफ तेजी से कम होने लगती है और फोन के अंदरूनी पार्ट्स पर भी असर पड़ सकता है। हमेशा Original या Certified Charger का इस्तेमाल करें।

फोन चार्ज करते समय गेम खेलना, वीडियो देखना या Heavy Apps चलाना फोन को ज्यादा गर्म कर देता है, ज्यादा Heat बैटरी और प्रोसेसर दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है।

हर दिन पूरी रात फोन चार्जिंग पर छोड़ने से बैटरी लंबे समय में कमजोर हो सकती है। फोन 100% होने के बाद भी लगातार पावर लेने की वजह से बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

फोन की बैटरी को पूरी तरह खत्म होने देना Lithium-ion Battery पर दबाव डालता है। बार-बार ऐसा करने से बैटरी की क्षमता धीरे-धीरे कम हो सकती है। कोशिश करें कि बैटरी 20% से नीचे कम ही जाए।

तकिए, कंबल या बंद जगह में फोन चार्ज करने से Heat बाहर नहीं निकल पाती। इससे फोन Overheat हो सकता है और कई बार बैटरी फूलने या खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

फोन को लंबे समय तक 100% चार्ज पर Plug-in छोड़ने से बैटरी पर अतिरिक्त स्ट्रेस पड़ता है। इससे Battery Health धीरे-धीरे खराब हो सकती है और बैकअप भी कम होने लगता है।

कई Software Updates में Battery Optimization और Charging Improvements दिए जाते हैं। अगर आप फोन अपडेट नहीं करते, तो बैटरी पर असर पड़ सकता है और Charging Performance भी कमजोर हो सकती है।

Thanks For Reading!

Teleprompter पढ़कर बनाएं Reel, Insta पर आ गया नया फीचर

अगली वेब स्टोरी देखें.