Instagram के ये 7 फीचर्स नहीं जानते तो बहुत कुछ कर रहे हैं मिस
May 11, 2026
Ashutosh Ojha
Instagram का Account Status फीचर बताता है कि आपका कंटेंट Reach को प्रभावित कर रहा है या नहीं।
Restrict फीचर किसी व्यक्ति की Interaction सीमित कर देता है बिना उसे Block किए। इससे सामने वाले को पता भी नहीं चलता और आप Unwanted Comments या Messages से बच सकते हैं।
अगर आपको कोई पोस्ट पसंद आती है, तो उसे Save करके अलग-अलग Collections में रख सकते हैं। इससे बाद में जरूरी रील, रेसिपी, ट्रैवल या शॉपिंग पोस्ट आसानी से मिल जाती हैं।
Instagram का Close Friends फीचर आपको अपनी Private Stories सिर्फ चुनिंदा लोगों के साथ शेयर करने देता है। इससे आपकी पर्सनल फोटो और वीडियो हर किसी को नहीं दिखतीं।
Quiet Mode ऑन करने पर Instagram नोटिफिकेशन बंद कर देता है, जिससे पढ़ाई, काम या आराम के समय बार-बार फोन डिस्टर्ब नहीं करता। यह फोकस बढ़ाने में मदद करता है।
जरूरी लोगों की चैट को आप DM में Pin कर सकते हैं। इससे आपकी Important Chats हमेशा सबसे ऊपर दिखाई देती हैं और उन्हें ढूंढने में समय नहीं लगता।
Instagram Notes की मदद से आप छोटे अपडेट या स्टेटस शेयर कर सकते हैं, जो 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाते हैं।
Thanks For Reading!
Paste करने के लिए Ctrl+V न करें काम, तो क्या करें?