Instagram पर Spam Messages से बचना है? तुरंत ऑन करें ये सेटिंग
August 04, 2026
Ashutosh Ojha
Instagram में कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर आप स्पैम, फर्जी और परेशान करने वाले मैसेज से बच सकते हैं। जानिए कैसे अपने Inbox को ज्यादा सुरक्षित बनाया जाए।
सबसे पहले अपने फोन में Instagram ऐप खोलें। इसके बाद नीचे दिए गए Profile आइकन पर टैप करें ताकि आप अपनी प्रोफाइल स्क्रीन पर पहुंच जाएं।
अब ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन लाइन (☰) वाले मेन्यू पर टैप करें। यहां Settings and Activity का विकल्प दिखाई देगा, उसे खोलें।
Settings में थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और Messages and Story Replies सेक्शन में जाएं। इसके बाद Message Controls ऑप्शन पर टैप करें।
यहां तय करें कि आपको Everyone, Followers या No One में से कौन Message Request भेज सकता है। सही ऑप्शन चुनने से अनचाहे मैसेज कम हो जाते हैं।
अब Hidden Words ऑप्शन को ऑन कर दें। इससे आपत्तिजनक शब्दों और कई स्पैम मैसेज अपने आप फिल्टर होकर अलग हो जाएंगे।
अगर कोई मैसेज फिल्टर हो जाता है, तो आप उसे बाद में Filtered Requests में जाकर देख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर किसी मैसेज को Accept भी कर सकते हैं।
Instagram की ये सभी सेटिंग्स कभी भी बदली जा सकती हैं। समय-समय पर इन्हें चेक करते रहें, ताकि आपका Inbox सुरक्षित रहे और स्पैम मैसेज से बचाव हो सके।
Thanks For Reading!
WhatsApp के इन 8 Scam से रहें सावधान, सिर्फ एक मैसेज और अकाउंट खाली!
अगली वेब स्टोरी देखें.