Google Maps की ये ट्रिक जान ली तो कभी नहीं होंगे लेट
May 06, 2026
Ashutosh Ojha
अपने मोबाइल में Google Maps ऐप खोलें और जिस जगह जाना है उसका नाम सर्च करें।
लोकेशन चुनने के बाद 'Directions' पर क्लिक करें। इसके बाद आप अपना ट्रैवल मोड चुन सकते हैं जैसे कार, बाइक या पब्लिक ट्रांसपोर्ट।
अब ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट (⋮) पर टैप करें। यहां आपको कई एडवांस सेटिंग्स मिलेंगी।
अब 'Set Depart Or Arrive Time' ऑप्शन पर क्लिक करें। यह फीचर आपको पहले से ट्रैवल प्लान करने में मदद करता है।
'Arrive' टैब चुनें और वह समय डालें जब आपको अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचना है। इससे सिस्टम आपके लिए सही प्लान तैयार करेगा।
अब Google Maps आपको बताएगा कि ट्रैफिक के हिसाब से आपको कब निकलना चाहिए। इससे आप समय पर पहुंचेंगे और लेट होने की परेशानी खत्म हो जाएगी।
इस आसान ट्रिक से आप अपनी रोजमर्रा की यात्रा को बेहतर बना सकते हैं।
Thanks For Reading!
Gpay पर बिना Pin डाले होगी पेमेंट, जानें कैसे
अगली वेब स्टोरी देखें.