काम भूलने की टेंशन खत्म! ChatGPT में ऐसे लगाएं Reminder

August 10, 2026

Ashutosh Ojha

सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर पर ChatGPT खोलें। इसके बाद ऐसा ChatGPT मॉडल चुनें जो Scheduled Tasks को सपोर्ट करता हो। अगर आपके अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध है, तो आप ChatGPT को किसी काम को तय समय पर करने के लिए कह सकते हैं।

अब ChatGPT को साफ-साफ बताएं कि आप क्या रिमाइंडर या अपडेट चाहते हैं। उदाहरण के लिए आप लिख सकते हैं, 'मुझे हर सुबह 8 बजे आज के जरूरी काम याद दिलाना' जितना स्पष्ट आपका निर्देश होगा, उतना ही आसानी से ChatGPT आपके लिए शेड्यूल तैयार कर पाएगा।

सिर्फ काम बताना काफी नहीं है, आपको यह भी बताना होगा कि वह काम कब होना चाहिए। आप रोज सुबह, हर सोमवार या किसी खास तारीख और समय का जिक्र कर सकते हैं। जैसे, 'हर सोमवार सुबह 9 बजे मुझे वीकली प्लान की याद दिलाना'

जब आप निर्देश देंगे, तो ChatGPT आपके लिए शेड्यूल तैयार करेगा। इसे बनाने से पहले समय और बाकी जानकारी को ध्यान से चेक कर लें। अगर सब कुछ सही है, तो शेड्यूल को कन्फर्म करके उसे एक्टिव कर सकते हैं।

अगर बाद में आपको किसी शेड्यूल में बदलाव करना है, तो ChatGPT के Tasks सेक्शन में जाकर उसे मैनेज कर सकते हैं। यहां से आप किसी टास्क को एडिट, कुछ समय के लिए पॉज या पूरी तरह डिलीट कर सकते हैं।

शेड्यूल सेट होने के बाद ChatGPT आपके तय किए गए समय के अनुसार रिमाइंडर या अपडेट भेज सकता है। इसका इस्तेमाल रोज के काम, पढ़ाई, मीटिंग, जरूरी कामों की याद दिलाने या नियमित जानकारी पाने के लिए किया जा सकता है।

ChatGPT का Schedule फीचर उन लोगों के लिए काफी यूजफुल हो सकता है जो रोजाना कई काम भूल जाते हैं या किसी जानकारी को नियमित रूप से पाना चाहते हैं। बस काम, दिन और समय सही तरीके से बताएं और ChatGPT को आपके लिए रिमाइंडर या अपडेट शेड्यूल करने दें।

Thanks For Reading!

Flipkart-Amazon सेल के दौरान न बनें बेवकूफ, इन बातों का रखें ध्यान

अगली वेब स्टोरी देखें.