Laptop खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 7 चीजें

June 16, 2026

Ashutosh Ojha

Laptop की परफॉर्मेंस काफी हद तक उसके Processor पर निर्भर करती है। तेज काम, बेहतर Multitasking और स्मूथ अनुभव के लिए नया और दमदार Processor चुनना जरूरी है।

अगर आप चाहते हैं कि Laptop आने वाले कई सालों तक बिना दिक्कत चले, तो कम से कम 16GB RAM वाला मॉडल चुनें। इससे Apps और Browser Tabs आसानी से चलेंगे।

आज के समय में SSD स्टोरेज लगभग जरूरी हो गई है। SSD की मदद से Laptop जल्दी ऑन होता है, Apps तेजी से खुलते हैं और सिस्टम ज्यादा स्मूथ चलता है।

अगर आप अक्सर यात्रा करते हैं, ऑफिस या कॉलेज में Laptop इस्तेमाल करते हैं, तो अच्छी Battery Life वाला Laptop चुनें। इससे बार-बार चार्जर साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Laptop खरीदते समय सिर्फ स्क्रीन का आकार न देखें। उसकी Resolution, Brightness और Refresh Rate भी चेक करें, ताकि वीडियो देखने और काम करने का अनुभव बेहतर रहे।

खरीदने से पहले यह जरूर देखें कि Laptop में USB-C, USB-A, HDMI और Headphone Jack जैसे जरूरी Ports मौजूद हैं या नहीं। इससे बाद में Adapter खरीदने की परेशानी नहीं होगी।

हर Laptop हर व्यक्ति के लिए सही नहीं होता। Gaming, Office Work, Content Creation या पढ़ाई, अपनी जरूरत के अनुसार Laptop चुनेंगे तो आपको बेहतर अनुभव मिलेगा और पैसे भी सही जगह खर्च होंगे।

Thanks For Reading!

Laptop पर काम को आसान बनाने वाली 7 Multitasking Tricks

अगली वेब स्टोरी देखें.