Low Graphics पर गेम खेलते हैं? जानिए ये सही है या गलत?
April 23, 2026
Ashutosh Ojha
लो ग्राफिक्स पर गेम खेलने से फोन को कम मेहनत करनी पड़ती है। इससे बैटरी कम खर्च होती है और आप बिना बार-बार चार्ज किए ज्यादा देर तक गेम खेल सकते हैं।
लो ग्राफिक्स सेटिंग्स में गेम का फ्रेम रेट बढ़ जाता है। इसका मतलब है कि गेम बिना अटक के स्मूद चलता है, खासकर मिड-रेंज या पुराने फोन में।
जब ग्राफिक्स कम होते हैं, तो प्रोसेसर पर कम लोड पड़ता है। इससे आपका फोन कम गर्म होता है और लंबे समय तक स्मूद तरीके से काम करता है।
जब ग्राफिक्स कम होते हैं, तो गेम का माहौल उतना रियल नहीं लगता। खासकर हाई क्वालिटी वाले गेम्स में एक्सपीरियंस थोड़ा फीका लग सकता है।
लो ग्राफिक्स में गेम की क्वालिटी कम हो जाती है। इसमें डिटेल, शैडो और इफेक्ट्स कम दिखते हैं, जिससे गेम उतना सुंदर नहीं लगता।
लो ग्राफिक्स पर गेम खेलने से आपके फोन पर कम दबाव पड़ता है, जिससे डिवाइस की लाइफ बेहतर रहती है, लेकिन आप गेम का पूरा विजुअल मजा नहीं ले पाते।
कंपटीटिव गेम खेलने वाले प्लेयर्स के लिए लो ग्राफिक्स फायदेमंद हो सकते हैं। इससे स्क्रीन पर कम डिस्ट्रैक्शन होता है और दुश्मन को जल्दी पहचानना आसान होता है।
Thanks For Reading!
GTA 6 से पहले ये गेम्स खेल लिए तो मजा हो जाएगा डबल