9,990 खर्च करके घर में पाएं 150-inch स्क्रीन का मजा, नया डिवाइस लॉन्च
March 30, 2026
Ashutosh Ojha
XElectron ने लॉन्च किया PocketBeam Portable Smart Projector, जो कि कहीं भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। अब आपको टीवी या बड़े सेटअप की जरूरत नहीं।
इसमें 3200mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 2 घंटे से ज्यादा वीडियो प्ले कर सकती है, मतलब पावर कॉर्ड की टेंशन अब नहीं।
इसका डिस्प्ले साइज 150-inch है, ये Projector PocketBeam 720P HD रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है और 1080P वीडियो को भी डिकोड कर सकता है। इसमें 6000 ल्यूमेन की ब्राइट LED लगी है, जो 40,000 घंटे तक चलती है।
इसमें Auto Keystone Correction है जो स्क्रीन को सही शेप में लाता है। Remote Focus से आप रिमोट से ही तस्वीर को क्लियर कर सकते हैं।
यह सिर्फ 0.6 kg का है। मतलब आप इसे आसानी से बैग में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं। साथ ही इसमें बिल्ट-इन स्पीकर भी है।
Android 13 सिस्टम पर चलता है। आप Netflix, Prime Video, YouTube जैसे OTT ऐप्स सीधे चला सकते हैं।
अगर आप अपने फोन से कंटेंट दिखाना चाहते हैं, तो Miracast और Airplay सपोर्ट से आसानी से Android और iOS डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।
इसको Bluetooth 5.0, लैपटॉप, गेमिंग कंसोल या साउंडबार से जोड़ने के लिए अतिरिक्त ऑप्शन भी मौजूद हैं।
इसकी कीमत ₹9,990 आप इसे XElectron की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon जैसी ई-कॉमर्स साइट्स से खरीद सकते हैं। प्रोडक्ट के साथ 1 साल की वारंटी भी है।