Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 29, 2025, 12:14 PM (IST)
Android और iPhone में स्टोरेज फुल होना एक कॉमन समस्या है। इसकी वजह से डिवाइस में नई फोटो, वीडियो या फिर डॉक्यूमेंट डाउनलोड नहीं हो पाते हैं। अच्छी बात यह है कि इस परेशानी को खत्म किया जा सकता है। हम आपको इस आर्टिकल में 4 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे फोन की भरी हुई स्टोरेज की समस्या को बाय-बाय किया जा सकता है। चलिए नीचे स्टोरेज खाली करने के तरीके जानते हैं… और पढें: Google ने लॉन्च किया Android 17 Beta, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स
हम में से ज्यादातर लोगों के Android और iPhone में ऐसे ऐप डाउनलोड होते हैं, जिनका उपयोग हम बहुत कम करते हैं। ऐसी ऐप्लिकेशन की वजह से स्टोरेज भरने लग जाती है। इन ऐप को डिलीट करके फोन की स्टोरेज को खाली किया जा सकता है। इसलिए आप स्टोरेज बढ़ाने के लिए न इस्तेमाल होने वाले मोबाइल ऐप को डिलीट कर दें। और पढें: iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में होगा बड़ा बदलाव, छोटे Dynamic Island के साथ लेंगे एंट्री!
बेकार मोबाइल ऐप की तरह स्मार्टफोन में कैशे और बेकार की फाइल स्टोर होती हैं। इस कारण स्टोरेज फुल हो जाती है। इन्हें डिलीट करने से स्टोरेज को फ्री किया जा सकता है। और पढें: Apple के नए iOS 26.3 में मिलेंगे नए वॉलपेपर ऑप्शन, अब लॉक स्क्रीन दिखेगी और भी स्टाइलिश
आजकल कई स्मार्टफोन एक्सपेंडेड स्टोरेज ऑप्शन के साथ आते हैं। इनकी स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। अगर आप भी ऐसे ही एंड्रॉइड फोन का उपयोग करते हैं, तो आप एसडी कार्ड लगाकर स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। इससे आपको फोन में मौजूद फाइल, फोटो या वीडियो को डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
गूगल प्ले-स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर फेसबुक और स्नैपचैट जैसे ऐप के लाइट वर्जन उपलब्ध हैं। इनका साइज कम होता है। ये स्पेस भी कम यूज करते हैं। स्टोरेज बचाने के लिए आप इन लाइट वर्जन ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
गूगल और एप्पल दोनों के पास क्लाउड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है। इससे स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इससे मौजूदा फाइल, फोटो और वीडियो को डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यदि आपके एंड्रॉइड या फिर आईफोन की स्टोरेज फुल हो गई है, तो आप क्लाउड स्टोरेज का सहारा ले सकते हैं।