Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 10, 2023, 07:42 PM (IST)
Leaked render of iPhone 15 series
भारत में आईफोन के निर्माण को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा हो रही है। इस मुद्दे से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है, जिनमें 2025 तक आईफोन का प्रोडक्शन भारत में ट्रांसफर करने की बात कही गई। इस कड़ी में अब एक और रिपोर्ट आई है। इसमें कहा जा रहा है कि iPhone 15 फोन की मैन्युफैक्चरिंग भारत में की जाएगी और यहां से डिवाइस को शिप किया जाएगा। और पढें: Apple iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका, iPhone 18 Pro Max आने से पहले कीमत धड़ाम
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकन कंपनी एप्पल भारत में अपकमिंग iPhone 15 के साथ एपल पेंसिल को बनाने के साथ-साथ शिप करने की प्लानिंग कर रही है। और पढें: Apple Turns 50: iPhone से लेकर iPod तक, एप्पल के इन प्रोडक्ट्स ने कंज्यूमर टेक को दी नई दिशा
ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी भारत में प्रोडक्शन बढ़ाकर चीन पर अपनी निर्भरता को कम करेगी। हालांकि, अपकमिंग सीरीज के अन्य मॉडल iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max का निर्माण चीन में ही होगा। और पढें: 10,000 रुपये सस्ता खरीदें iPhone 17 Pro Max, Amazon की डील में सुनहरी डील
रिपोर्ट आगे बताती है कि यदि एप्पल iPhone 15 का निर्माण भारत में करती है, तो इससे डिवाइस की कीमत कम होने संभावना बिल्कुल भी नहीं है। पिछले कुछ समय से कंपनी भारत में iPhones को असेंबल कर रही है, लेकिन इसके बावजूद डिवाइस की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है। संभावना है कि कंपनी आईफोन 15 को तगड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ भारतीय बाजार में उपलब्ध कराएगी।
अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो iPhone 15 सीरीज को इस साल सिंतबर में लॉन्च किया जाएगा और इस लाइनअप के फोन्स को ग्राहकों के लिए कई कलर व स्टोरेज ऑप्शन में अवेलेबल कराया जा सकता है।
हालियां लीक्स की मानें, तो iPhone 15 में आईफोन 14 वाला Dynamic Island फीचर मौजूद होगा। इसमें Super Retina XDR डिस्प्ले के साथ A17 Bionic चिप मिल सकती है। इतना ही नहीं फोन में दमदार कैमरा से लेकर पावरफुल बैटरी तक दी जाएगी। साथ ही, कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया जा सकता है।