comscore

Vivo लेकर आया नया स्मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ मिलेगी 7620mAh की बड़ी बैटरी

Vivo Y300 GT से पर्दा उठा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50MP कैमरा से लेकर 7620mAh तक की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: May 09, 2025, 01:04 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo ने Y-सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo Y300 GT को चीनी बाजार में पेश किया है। टॉप फीचर्स की बात करें, तो 5जी स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट और 12 जीबी रैम दी गई है। इस हैंडसेट में 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, मोबाइल फोन में 50MP का कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 7620mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं वीवो के नए स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत… news और पढें: Vivo T5x 5G की पहली सेल आज, बंपर डिस्काउंट के साथ मिलेगा तगड़ा एक्सचेंज ऑफर

Vivo Y300 GT के स्पेसिफिकेशन

Vivo Y300 GT फोन में Android 15 पर आधारित Origin OS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5के रेजलूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज, टच सैम्पलिंग रेट 360 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 5500 निट्स है। इसकी स्क्रीन को HDR10+ का सपोर्ट मिला है। news और पढें: Vivo V70 Elite हुआ 5000 रुपये सस्ता, 50MP सेल्फी कैमरा फोन पर धाकड़ डील

फास्ट वर्किंग के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर और Mali-G720 GPU दिया गया है। इस हैंडसेट में 12GB LPDDR5 रैम और 512GB स्टोरेज मिलता है। सुरक्षा के लिए हैंडसेट में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y300 GT फोन में OIS सपोर्ट करने वाला 50MP का में लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके जरिए 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी क्लिक और वीडियो कॉलिंग करने के लिए मोबाइल फोन में 16MP का कैमरा मिलता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

कंपनी ने वीवो वाय 300 जीटी स्मार्टफोन में 7620mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसको 90 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 5जी, 4जी वीओएलटीई, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ग्लोनेस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कीमत

Vivo Y300 GT फोन की कीमत 1899 चीनी युआन (करीब 22,565 रुपये) से शुरू होती है। यह फोन Desert Gold और Black कलर में अवेलेबल है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।