comscore

Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition भारत में हुआ लॉन्च। यह फोन स्पेशल एयरटेल बेनेफिट्स के साथ आता है। फोन की कीमत 12000 रुपये से कम की है। जानें सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jun 13, 2024, 01:25 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition भारत में हुआ लॉन्च
  • फोन में मिलती है 6000mAh बैटरी
  • फोन की सेल हुई शुरू
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस फोन को Airtel के कॉलेब्रेशन में पेश किया है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.5 इंच का sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसे साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। news और पढें: Vivo T5x 5G की पहली सेल आज, बंपर डिस्काउंट के साथ मिलेगा तगड़ा एक्सचेंज ऑफर

Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition: Price, Availability

कीमत की बात करें, तो Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition फोन को कंपनी ने 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। इसकी सेल आज दोपहर से Flipkart पर शुरू हो गई है। इस फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। वहीं, 8GB RAM + 128GB मॉडल 15,999 रुपये में आता है। यह फोन Groovy Violet, Jazzy Green और Ash Black कलर ऑप्शन में आते हैं। news और पढें: POCO X8 Pro और X8 Pro Max की Flipkart पर आज से सेल होगी शुरू, जानिए कीमत और ऑफर्स

Airtel कॉलेब्रेशन के साथ इस फोन में कई एयरटेल बेनेफिट्स को शामिल किया गया है। इस फोन पर Airtel यूजर्स को 750 रुपये तक का ऑफ मिलेगा। साथ ही एयरटेल यूजर्स को 50GB डेटा कूपन दिया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को कम से कम 199 रुपये का रिचार्ज करना होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस फोन में आपको एयरटेल सिम कम से कम 18 महीनों तक इस्तेमाल करनी होगी। news और पढें: Oppo K14 5G हुआ 1000 रुपये सस्ता, 7000mAh बैटरी सिंगल चार्ज पर चलेगी लंबा

Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition Specifications

फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy F15 5G Airtel Edition फोन में 6.5 इंच का Full HD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2340×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP का अल्ट्र-वाइड लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। रियर पैनल पर LED फ्लैश को जगह दी गई है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 160.1 × 76.8 × 9.3 mm और भार 217 ग्राम है।