Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 27, 2023, 06:18 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में एक New Elimination Challenge चल रहा है। इसमें प्लेयर्स को Wasteland Roamer (Head) या Wasteland Wanderer (Head) पाने का मौका मिल रहा है। इस इवेंट की सबसे खास बात यह है कि गेमर्स को ये आइटम पाने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने की जरूरत नहीं है। वे फ्री में इन्हें पा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें कुछ टास्क पूरे करने होंगे। पूरी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स में New Elimination Challenge इवेंट 31 जुलाई, 2023 तक चलेगा। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए एक स्पेसिफिक संख्या में दुश्मनों को मारना होगा। रिवॉर्ड और टास्क की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
इसका मतलब है कि इवेंट में मिलने वाले दोनों रिवॉर्ड को पाने के लिए गेमर्स को केवल 50 दुश्मनों को गेम से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। इसके अलावा, प्लेयर्स अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मोड बैटल रॉयल या क्लैश स्क्वाड में गेम खेलकर ऊपर बताए गए टास्क को पूरा कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
हालांकि, हम सलाह देंगे कि क्लैश स्क्वाड में मैच जीतना प्लेयर्स के लिए थोड़ा आसान हो सकता है, क्योंकि इसमें उनके पास अधिक राउंड होते हैं।
प्लेयर्स के पास फ्री में ये आइटमट पाने का अच्छा मौका है। उन्हें इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। इन्हें इन-गेम स्टोर से खरीदने पर प्लेयर्स को डायमंड खर्च करने होंगे, जो कि असली के पैसों से आते हैं। इस कारण इस इवेंट का फायदा उठाएं और रिवॉर्ड पा लें।