Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 14, 2024, 09:32 AM (IST)
Free Fire MAX में इस समय प्लेयर्स को कई धमाल रिवॉर्ड मिल रहे हैं। गेमर्स Play and Join Gloo Nova नाम के एक्टिविटी इवेंट के जरिए गोल्ड रॉयल वाउचर्स, गोल्ड कोइन्स, फेस पेंट आदि रिवॉर्ड पा सकते हैं। गेमर्स को ये आइटम पाने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। वे बस कुछ आसान से टास्क पूरा करके ये सभी आइटम पा सकते हैं। इवेंट डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स को बता दें कि यह एक्टिविटी इवेंट गेम में 9 अक्टूबर तक लाइव रहेगा। इसका मतलब है कि गेमर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। वे आरान से सभी टास्क पूरा करके सभी आइटम के लिए क्लेम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी गैजेट का यूज प्लेयर्स को BR और CS मैच में करना है। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट