Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 23, 2023, 07:09 PM (IST)
YouTube इन दिनों हाई-क्वालिटी वीडियो फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। एक Reddit ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि यूट्यूब इन दिनों “1080p Premium” नाम के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो कि यूजर्स को देखने के लिए शानदार वीडियो क्वालिटी प्रोवाइड करेगा। हालांकि, यह फीचर केवल YouTube Premium यूजर्स तक सीमित हो सकता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट
u/KZedUK नाम के Reddit यूजर ने पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि YouTube के नए CEO के आते ही वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बदलाव नजर आने लगे हैं। यूजर ने अपने पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में नया “1080p Premium” ऑप्शन देखा जा सकता है। यह फीचर या फिर ऑप्शन यूजर्स को रेगुलर 1080p की तुलना में बेहतर वीडियो क्वालिटी प्रोवाइड करेगा। और पढें: Facebook क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी, Meta ने लॉन्च किया कॉपी कंटेंट पकड़ने वाला नया टूल
1080p से बेहतर क्वालिटी के लिए यूजर को इसके बाद 1440p or 2160p (4K) क्वालिटी के बीच स्विच नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा, इसका प्रीमियम टैग इस तरफ संकेत देता है कि यह ऑप्शन केवल यूट्यूब प्रीमियम यूजर्स को ही उपलब्ध होगा। फिलहाल कंपनी ने इससे जुड़ी किसी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी रिवील नहीं की है। और पढें: 89 रुपए वाले YouTube Premium Lite में बड़ा अपडेट, अब फ्री मिलेंगे ये 2 नए धांसू फीचर्स
आपको बता दें, पिछले साल भी सामने आया था कि यूट्यूब अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए 4K वीडियो प्लेबैक की टेस्टिंग कर रहा है। इसका यह मतलब है कि यूट्यूब पर हाई-क्वालिटी वीडियो एक्सपीरियंस केवल प्रीमियम यूजर्स तक सीमित रहने वाला है।
नॉन-प्रीमियम यूजर्स की बात करें, तो वह 1440p तक की ही क्वालिटी वाली वीडियो यूट्यूब पर स्ट्रीम कर सकते हैं। अगर आप बड़ी स्क्रीन पर यूट्यूब देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए यूट्यूब का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फायदेमंद साबित हो सकता है। केवल हाई-क्वालिटी वीडियो ही नहीं प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को यूट्यूब पर कई अन्य बेनेफिट्स भी मिलते हैं, जिसमें ऐड्स का न होना है। नॉन-प्रीमियम सब्सक्राइबर्स यूट्यूब पर विज्ञापन काफी परेशान करते हैं। वहीं ज्यादा से ज्यादा यूजर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लें, इसके लिए यूट्यूब ने अब नॉन-प्रीमियम प्लेटफॉर्म पर नॉन-स्किपेबल ऐड्स को भी पहले से ज्यादा बढ़ा दिया है।