comscore

Netflix पर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ नहीं शेयर कर पाएंगे पासवर्ड, कंपनी के CEO ने किया कंफर्म

Netflix पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने वाला है। यह जानकारी कंपनी के सीईओ पीटर्स ने खुद साझा की है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे खबर में पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 23, 2023, 08:54 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Netflix ने भारत समेत अन्य देशों में पासवर्ड शेयिंग को बंद करने का फैसला लिया है।
  • पासवर्ड शेयरिंग मार्च के अंत तक पूरी तरह से बंद हो जाएगी।
  • कंपनी ने पिछले साल प्रोफाइल ट्रांसफर फीचर रोलआउट किया था।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Netflix पर अब आप आने वाले दिनों में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पासवर्ड शेयर नहीं कर पाएंगे। दसअसल, कंपनी ने पासवर्ड शेयरिंग को खत्म करने का निर्णय लिया है। कंपनी का मानना है कि पासवर्ड शेयरिंग से यूजरबेस को काफी नुकसान हुआ। बीते वर्ष नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर की संख्या भी तेजी से कम हुई। यही कारण है कि अब कंपनी इस सेवा पर रोक लगाने की तैयारी में लगी है। news और पढें: Jio का खास प्लान, फ्री Netflix-Amazon Prime के साथ मिलेगा 300Mbps स्पीड से मिलेगा डेटा

मार्च के बाद किसी साथ नहीं शेयर कर पाएंगे पासवर्ड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के नए CEO Greg Peters ने कहा कि पासवर्ड शेयरिंग को मार्च के अंत तक बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, पासवर्ड लिमिट के बाद भी यूजर्स को एचडी फॉरमेट में कंटेंट देखने को मिलता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने से नेटफ्लिक्स का यूजरबेस बढ़ सकता है। news और पढें: Republic Day 2026: दिल में देशभक्ति का जज्बा जगा देंगी ये 5 फिल्में और शो, इस 26 जनवरी OTT पर जरूर देखें

इन देशों में चल रही है टेस्टिंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेटफ्लिक्स कोस्टा रिका, चिली, पेरू और कुछ अन्य देशों में ब्लॉक पासवर्ड शेयरिंग फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इन देशों में कंपनी उन यूजर से 3 डॉलर (लगभग 250 रुपये) चार्ज वसूल रही है, जिन्होंने अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ पासवर्ड शेयर किए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि नेटफ्लिक्स भारतीय यूजर्स से पासवर्ड शेयर करने पर कितना चार्ज लगाता है। news और पढें: Netflix यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आया बड़ा अपडेट, अब मिलेगा ये खास फीचर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यूजर्स को पासवर्ड शेयर करने के लिए 250 से 300 रुपये महीना चार्ज देना पड़ सकता है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि भारत में कब तक पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाई जाएगी और यूजर्स को पासवर्ड शेयर करने पर कितना चार्ज देना होगा।

नेटफ्लिक्स कैसे करता है फ्री अकाउंट होल्डर की पहचान

हेल्प-सेंटर पेज पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी एक ही अकाउंट से लॉग-इन किए गए डिवाइसेज के आईपी एड्रेस, डिवाइस आईडी और अकाउंट एक्टिविटी को मॉनिटर करके फ्री अकाउंट होल्डर्स का पता लगाती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

आपको याद दिला दें कि कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में प्रोफाइल ट्रांसफर फीचर रोलआउट किया था। यूजर इस फीचर के जरिए अपनी प्रोफाइल को दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। खास बात यह है कि यूजर को अलग से नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ती है।