Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 28, 2026, 06:41 PM (IST)
Instagram पॉपुलर फोटो व वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। हालांकि, इस प्लेटफॉर्म पर आए दिन नए-नए ट्रेंड वायरल होते रहते हैं। इस वीकेंड मेरे पूरे इंस्टाग्राम पर बार-बार सिर्फ 1 ही ट्रेंड देखने को मिला… वो है इंस्टाग्राम का नया ट्रेंडी Flash filter ट्रेंड। जब भी मैं अपना इंस्टाग्राम ओपन करती, तभी सामने एक नया शख्स इस लेटेस्ट वायरल फिल्टर के साथ अपनी फोटो व वीडियो शेयर करता दिख जाता। तकरीबन 1 घंटे के अंदर मैं समझ गई थी कि यह अभी इंस्टाग्राम का लेटेस्ट ट्रेंड बन गया है। और पढें: Instagram ने पेश किया Snapchat जैसा फीचर, अब बिना झंझट शेयर होंगे रियल मोमेंट्स
Flash filter की बात करें, तो यह फिल्टर आपकी समान्य-सी दिखने वाली फोटो को एक लग्जरी कैमरे की तस्वीर में बदल देता है। इसमें आपके चेहरे पर तेज फ्लैश पड़ता दिखता है, जिसकी वजह से आपकी स्किन काफी स्मूथ दिखती है। साथ ही यह फिल्टर आपके बैकग्राउंड को डार्क कर देता है, जो कि यकीनन देखने में काफी इंस्टा लायक फोटो लगती है। ओवरऑल यह फिल्टर आपके फेस को फ्लैश के तौर पर हाइलाइट करता है… आपकी स्किन टोन को स्मूथ करता है और आपके बैकग्राउंड में मौजूद फालतू चीजों को डार्क कर देता है। इसी वजह से Instagram पर यह फिल्टर काफी वायरल हो रहा है। और पढें: Instagram पर फॉलोअर्स बढ़ाने के 7 आसान तरीके
अगर आपने भी नए फ्लैश फिल्टर को अपने इंस्टाग्राम पर दूसरों को यूज करते हुए देखा है, लेकिन यह नहीं जानते कि उसे यूज कैसे करें… तो मेरा यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में इस ट्रेंडी फ्लैश फिल्टर को इस्तेमाल करने के पूरे प्रोसेस की जानकारी देने जा रही है। यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस।
1. Open Instagram- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Instagram ऐप ओपन करें।
2. Instagram Story- इसके बाद स्टोरी अपलोड करने के लिए टॉप में मौजूद प्रोफाइल फोटो सर्कल पर टैप करें।
3. Choose your photo- स्टोरी अपलोड करने के लिए फोन गैलेरी से ऐसी फोटो का चयन करें, जिसे आप लेटेस्ट ट्रेंडी Flash फिल्टर में बदलना चाहते हैं।
4. Effects Option- इसके बाद अब आपको उस फोटो के बगल में कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको इसमें effects के ऑप्शन को चुनना है।
5. Flash Filter: अब बॉटम में दिख रहे Flash Filter को चुनना है।
6. Apply it- अब अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक कर दें और कुछ ही सेकेंड्स में आपकी फोटो ट्रेंडी फ्लैश फिल्टर में बदल जाएगा।